फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager dies due to bee attack in Khatauli

मधुमक्खियों के हमले से किशोर की मौत

Tue, 09 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to bee attack in Khatauli
मधुमक्खियों के हमले से किशोर की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। माता पिता के साथ खेत पर गए किशोर पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

मंगलवार दोपहर खतौली क्षेत्र के गांव मीरापुर खुर्द निवासी पुष्पेंद्र अपनी पत्नी तथा बेटे आदित्य (13) के साथ खेत पर गया था। खेत में गन्ने की पूली से पत्ति हटाते समय आदित्य पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। आदित्य चिल्लाया, लेकिन वहां से भाग नहीं सका। उसके शरीर पर मधुमक्खी चिपकी थीं, जिस कारण माता पिता भी पास आने में घबरा गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए। किसानों ने पत्ती जलाकर धुआं किया और मधुमक्खियों को भगाया, मगर तब तक आदित्य की हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद आदित्य को लेकर परिजन निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में मृतक किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खतौली कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed