{"_id":"5fb1723d8ebc3edc0f59e4bd","slug":"teenager-dies-after-falling-from-tractor-muzaffarnagar-news-mrt511065850","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत
भोपा। ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई।
कस्बा निवासी मुकर्रम शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुछ काम कराने के लिए 14 साल के बेटे साहिल के साथ ककरौली क्षेत्र में गया था। देर रात पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। मुकर्रम ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि बेटा साहिल उसके पास पहिये के ऊपर लगी सीट पर बैठा हुआ था। ककरौली से थोड़ा आगे निकलते ही अचानक ट्रैक्टर को झटका लगने के कारण साहिल ट्रैक्टर से नीचे गिरकर उसके पहियों की चपेट में आकर घायल हो गया। मुकर्रम तत्काल घायल बेटे को एक डॉक्टर के यहां ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर रोते-बिलखते मुकर्रम शव लेकर घर लौट गया, जहां रविवार को पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्द एक खाक कर दिया गया।