{"_id":"62f403cb34d93a3e974ee5e4","slug":"teenager-accuses-former-head-of-rape-muzaffarnagar-news-mrt6006288114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: किशोरी ने पूर्व प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अर्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: किशोरी ने पूर्व प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अर्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार
Thu, 11 Aug 2022 03:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 03:05 PM IST
सार
एक पूर्व प्रधान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी दुष्कर्म के बाद किशोरी को अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar Crime: मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर एक किशोरी अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस उसे कोतवाली ले गई। किशोरी ने बताया कि वह मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
बताया गया कि मंगलवार को किताब खरीदने के लिए घर से आई थी। उसे रास्ते में पूर्व प्रधान मिला, जो उसे बाइक से अलमासपुर तक लेकर आया। अलमासपुर में एक दुकान पर रोका। इसके बाद उसे अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Parcel Booking Closed: दिल्ली के लिए 15 अगस्त तक नहीं होगी पार्सल की बुकिंग, रेलवे ने इस वजह से उठाया कदम
विज्ञापन
मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों ने पूर्व प्रधान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पास से एक हरिद्वार का टिकट भी मिला है। वह हरिद्वार कैसे पहुंची और कैसे वापस आई। किशोरी कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई।