फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenage kidnapped and gang-raped

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenage kidnapped and gang-raped
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात तीन युवकों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। आरोपियों ने किशोरी को एक घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। डायल-112 ने मुख्य आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात अपने होटल पर था। अन्य परिजन घर पर सोए हुए थे। आरोप है कि देर रात गांव निराना निवासी मोहसिन पुत्र हुसैन अपने दो साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसा और घर में सोई उसकी 15 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जागे तो आरोपियों ने उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए किशोरी को अगवा कर ले गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल-112 को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ कर मोहसिन के घर पर दबिश दी गई, तो किशोरी एक कमरे से बदहवास हालत में बरामद हो गई। पुलिस ने मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दोनों फरार हो गए। पीड़िता ने पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म करने की जानकारी दी। एसओ अजय कुमार ने बताया कि रिपार्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed