फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teen Talaq given for non-fulfillment of dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teen Talaq given for non-fulfillment of dowry demand
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी विवाहिता ने सहारनपुर निवासी शौहर पर नोटिस भेजकर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एक अन्य महिला ने भी ससुराल पक्ष पर घर से निकालने और मायके में आकर मारपीट, छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास व लूटपाट के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार निवासी शाहिना परवीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह कुछ समय पूर्व सहारनपुर के आलमपुर मंदिर वाली गली निवासी काशिफ से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही शौहर द्वारा पत्नी का उत्पीड़न किया जाने लगा। विरोध करने पर कुछ दिन पूर्व विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि अब शौहर ने उसे नोटिस भेजकर तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह गांव जौला निवासी तालिब से हुआ था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह मायके आकर रहने लगी। पीड़िता के अनुसार 20 अक्तूबर को शौहर तालिब अपने परिजनों खालिद, शहजाद, फिरोज, आबिद व महरोज मायके पहुंचे और उसके व छोटी बहन के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि छोटी बहन के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए घर में रखे संदूक से नकदी-जेवर लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed