{"_id":"588cdf284f1c1bec7ccf3dd0","slug":"teen-din-baad-bhi-police-khali-haath","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी हत्याकांड ः तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठी हत्याकांड ः तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। राठी हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली हैं। मेरठ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें दिन-रात वारदात के खुलासे में जुटी हैं, लेकिन शूटरों के हत्थे नहीं चढ़ने के कारण पुलिस जस की तस है। फिलहाल पुलिस ने अपनी पूरी जांच प्रॉपर्टी विवाद और रंजिश पर टिका दी है। पुलिस जल्दी ही वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।
मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार रात भाड़े के तीन शूटरों ने चर्चित कारोबारी सोंटा निवासी यशपाल राठी की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में शूटर दिखाई देने और तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस के अधिकारियों के हाथ खाली हैं। मेरठ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें तीन दिन से मामले के खुलासे में दिन रात जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को प्रापर्टी विवाद और रंजिश पर लाकर टिका दिया है।
पुलिस अब इन दो बिंदुओं पर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों की मानें तो शूटर वेस्ट के नजर नहीं आ रहे हैं, इस कारण भी मामले के खुलासे में देरी हो रही है। पुलिस ने जेल में हत्या के सूत्रों को तलाशने का प्रयास किया है। पुलिस द्वारा दी जा रही दबिशों में भी अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। पुलिस पूर्वांचल से भी वारदात के तारों को जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
वहां की जेल में बंद एक बड़े कुख्यात की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।
गाजियाबाद से दिल्ली तक मृतक की प्रॉपर्टी के विवादों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पूर्व में जिन लोगों से राठी की रंजिश रही है, उनकी ताजा स्थिति के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल कोई पुख्ता सुबूत हाथ नहीं लगने से पुलिस हवा में हाथ-पैर मार रही है। पुलिस वारदात के जल्दी ही खुलासे का दावा कर रही है।