फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Team that went to install smart meters in Shernagar attacked, report filed

Muzaffarnagar News: शेरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Team that went to install smart meters in Shernagar attacked, report filed
मुुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव शेरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर हमला करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


नगर की मिमलाना चुंगी नंबर दो पर रहने वाले कृत्यांस खटीक ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका शहर में सरकारी योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। दो दिन पहले उनका कर्मचारी रितिक गुप्ता अपनी टीम के साथ नई मंडी कोतवाली के गांव शेरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने गया था। वहां उम्मेद अली, यामीन, जान मोहम्मद, रकमुदीन के घर पर मीटर लगा दिए गए थे। तभी चारों आरोपी लोगों ने मीटर की सील तोड़कर मीटर उतारने की कोशिश की। मीटर लगाने वाली टीम के साथ बदतमीजी की। पता चलने पर वह अपने सहयोगी अनुज, विनीत व रितिक के साथ गांव में पहुचे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। गाली देते हुए गली से बाहर निकाल कर मारपीट की गई। नई मंडी सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर दूसरे पक्ष ने दो दिन पहले एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मीटर लगाने वाली टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed