फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Team returned after winning medal from Nepal welcomed with drums

Muzaffarnagar News: नेपाल से पदक जीतकर लौटी टीम का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

Sun, 02 Jul 2023 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Team returned after winning medal from Nepal welcomed with drums
मुजफ्फरनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पदक जीतकर लौटी टीम का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। मैजिक डांस एकेडमी की टीम ने नेपाल में हुई प्रतियोगिता में आठ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


शहर की गांधी कॉलोनी स्थित मैजिक डांस एकेडमी की ओर से डांस व सिंगिंग कंपटीशन में दिव्यांग डांसर सहित आठ डांसर ने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। एकेडमी की टीम ने दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीता। दिव्यांग डांसर श्रवण कटारिया और यश ने स्वर्ण, विशा, हंशिका, संचित, सुरभि व कामाख्या ने रजत और शगुन ने कांस्य पदक जीकर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से त्रिभुवन यूनिवर्सिटी गूंज उठी। डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व उनकी पूरी टीम का रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed