फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teaching work will start in madrasas with covid guideline

कोविड गाइडलाइन के साथ मदरसों में आज से शुरु होगा शिक्षण कार्य

Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teaching work will start in madrasas with covid guideline
50 प्रतिशत संख्या के साथ कक्षाओं में छात्रों के बैठने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। शासन के आदेश के बाद बुधवार (आज) से सभी छोटे बड़े दीनी इदारों में भी तालीमी सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड गाइडलाइन के मुताबिक 50 प्रतिशत संख्या के साथ कक्षाओं में छात्रों के बैठने का इंतजाम किया गया है।
शासन के आदेशानुसार सभी दीनी इदारों में साफ सफाई से लेकर कक्षाओं में छात्रों के बैठने तक की तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। दारुल उलूम में तालीमी सिलसिला शुरू होने को लेकर मंगलवार को कक्षाओं में साफ सफाई कराने के साथ ही वहां पर सैनिटाइजेशन कराया गया। संस्था के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के अशरफ उस्मानी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर इस वर्ष भी नए प्रवेश नहीं लिए गए हैं। लगभग 1800 से दो हजार छात्र ही संस्था में तालीम हासिल करेंगे। वहीं, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने बताया कि संस्था में सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

181 छोटे बड़े मदरसे छात्रों को पढ़ाने के लिए तैयार
देवबंद। नगर एवं आसपास देहात क्षेत्रों में छोटे बड़े दीनी इदारों की संख्या करीब 180 है। इसमें 170 छोटे (प्राइमरी) मदरसे हैं, जबकि 11 बड़े मदरसे हैं। जिसमें दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ सहित अन्य मदरसे शमिल हैं। मदरसा रहीमिया के मोहतमिम मौलाना असगर व जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही छात्रों को संस्था में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखुल हदीस बनने के बाद पहला दर्स देंगे मोहतमिम नोमानी
देवबंद। शेखुल हदीस बनने के बाद दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बुधवार को छात्रों को पहला दर्स (पाठ पढ़ाना) देंगे। छात्रों में भी इसको लेकर काफी उत्साह है। क्योंकि मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के इंतकाल के बाद करीब दस माह पूर्व संस्था की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में मौलाना अबुल कासिम नोमानी को शेखुल हदीस बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed