फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers will keep an eye on the surrounding environment as well

आसपास के माहौल पर भी नजर रखेंगे शिक्षक

Wed, 25 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers will keep an eye on the surrounding environment as well
आसपास के माहौल पर भी नजर रखेंगे शिक्षक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को शहर में हुए बवाल के बाद प्रशासन फूंक फूंककर कदम रख रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही आगे इस तरह की कोई घटना न हो इसके पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अधिकारियों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी अपने आसपास के माहौल पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों से कहा गया है कि अपने क्षेत्र में घूमते रहे और कहीं भी कोई घटना या शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में नजर रखें। आपसी सद्भावना बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करें। कहीं पर कोई घटना हो तो इसकी सूचना तुरंत अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रशासन को दें। नगर के संवेदनशील क्षेत्र खालापार, मीनाक्षी चौक, कच्ची सड़क के क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के शिक्षकों को भी इस संबंध में सतर्क रहने को कहा गया है। प्रत्येक से रोजाना शाम को रिपोर्ट भी ली जाएगी। इस संबंध में सीडीओ आलोक यादव का कहना है कि सभी सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास के माहौल पर नजर रखें और कोई भी अप्रिय स्थिति बनती है तो प्रशासन को अवगत कराएं। शिक्षक भी समाज की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक उनके संपर्क में रहते हैं। ऐसे में उनकी अपील प्रभावी हो सकती है। इसलिए शिक्षकों को भी अपने क्षेत्र में नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed