फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers found absent under inspection of Additional Director Basic

अपर निदेशक बेसिक के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अध्यापक

Wed, 18 Nov 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers found absent under inspection of Additional Director Basic
देवबंद। अपर निदेशक (एडी) बेसिक शिक्षा ने देवबंद और नागल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में अध्यापक अनुपस्थित मिले। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए सचिव को रिपोर्ट प्रेषित की है।
विज्ञापन

मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप ने बताया कि बुधवार को अपर निदेशक बेसिक सहारनपुर सी. योगराज सिंह ने नागल ब्लाक के ग्राम सरसीना तथा देवबंद ब्लाक के सांपला खत्री गांव के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरसीना गांव के विद्यालय में सहायक अध्यापक नीलम रानी अनुपस्थित मिलीं, जबकि सांपला खत्री में सभी अध्यापक अनुपस्थित मिले। केवल शिक्षामित्र ही स्कूल में मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान योगराज सिंह ने विद्यालयों में छात्रों को आनलाइन पढ़ाई कराने, प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने, कायाकलप अंतर्गत विद्यालय में भौतिक संसाधन के कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप ने छात्रों के खाते में मिड-डे मिल की धनराशि प्रेषित करने, यूनिफार्म पुस्तकों का वितरण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अनुपस्थित मिले अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सचिव को प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed