फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers fake in Muzaffarnagar: Tahrir given against accused

शिक्षक फर्जीवाड़ा: आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers fake in Muzaffarnagar: Tahrir given against accused
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में एक डिग्री पर दो लोगों के शिक्षक की नौकरी करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से पुरकाजी थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य दस्तावेज भी मांगे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद से विभाग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूरे दस्तावेज जुटाने में लगा था।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार सक्सेना के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर बरेली और मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक में दो लोग शिक्षक की नौकरी करते पाए गए। दोनों की नियुक्ति वर्ष 2011 में हुई थी। पुरकाजी के गांव बढ़ीवाला में नियुक्त शिक्षक नवंबर 2019 से स्कूल नहीं आ रहा। उसके मूल कागजात भी बेसिक शिक्षा विभाग में ही जमा है। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से भेजा गया नोटिस भी पता गलत होने की रिपोर्ट के साथ वापस आ गया था। बेसिक शिक्षा विभाग मामले का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी नरेंद्र सिंह की ओर से तहरीर दे दी गई। तहरीर में कहा गया है कि फर्जी कागजात के जरिए एक व्यक्ति यहां नौकरी करता रहा। जांच में इसका खुलासा हुआ है। उधर, पुरकाजी इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि शिक्षा विभाग से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला...
मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग के दौरान प्रदीप कुमार सक्सेना के कागजात पर बरेली और मुुजफ्फरनगर में दो व्यक्ति शिक्षक की नौकरी करते पाए गए। यहां नौकरी कर रहा व्यक्ति लापता है। उसके कागजात हाथ से लिखे हुए हैं। उसके संजय नगर कॉलोनी, होली चौराहा बरेली के पते पर भेजा गया नोटिस भी वापस आ गया। मामले में बरेली में नौकरी करने वाले व्यक्ति ने भी वहां रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed