फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers' Day was celebrated in many schools

अच्छे काम का अच्छा परिणाम मिला

Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers' Day was celebrated in many schools
कई स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। स्कूलों मेें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शहर के केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में अरुण खंडेलवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप ने निशि सैनी, नैना सैनी, छवि, आयुष राज, अरिशा, नुपुर, शांतनु वर्मा, प्रकाश व सजल गर्ग आदि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। नई मंडी के ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या ने शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य-प्राप्ति की लिए प्रेरित किया।
पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ई-कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने अध्यापकों को श्रेष्ठ बोर्ड परिणाम के लिए पुरस्कृत किया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस ऑनलाइन मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए, केक काटा, अध्यापकों के लिए कविताएं गाई। प्रधानाचार्या मीनू अरोरा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। शारदेन स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से उन्होंने अपने विचार अपनी टीचर्स को शेयर किए। पोस्टर तथा नृत्य-संगीत के माध्यम से शिक्षकों-शिक्षिकाओं को समर्पित किए। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन एवं प्रधानाचार्या धारा रतन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के सौजन्य से कुंवर देवराज पंवार के निवास पर शिक्षक दिवस मनाया गया। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर जेपी सविता, डा एसपी अग्रवाल तथा सतीश मित्तल रहे। कुंवर देवराज पंवार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के सम्मान के प्रति आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed