फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher orientation seminar organized

शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन

Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher orientation seminar organized
भौराकलां। प्राथमिक विद्यालय सिसौली नंबर एक में ब्लाक शाहपुर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा विकास क्षेत्र के समस्त शिक्षक संकुल, एआरपी एवं एसआरजी की मिशन प्रेरणा की सफलता हेतु शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, तीनों हस्तपुस्तिका आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, ई-पाठशाला, मोहल्ला पाठशाला दीक्षा एप, रीडर एलॉन्ग एप सहित कायाकल्प के 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रितु मलिक, सोनू तेजा, अरविंद, विश्वदीप, दीपक कुमार, देवी सिंह, पवन शर्मा, रजनीश कुमार, तरुण भूषण, सुभाष चंद्र सुभाष मलिक, गबरु सिंह, विकास, मो. वाजिद रईसुद्दीन, नीलम, नीरज, सत्यवान भारद्वाज ने ऑनलाइन शिक्षण कार्य के संबंध में विचार व्यक्त किए तथा मोहल्ला पाठशाला पर सकारात्मक प्रस्तुतीकरण किया। आदेश शर्मा महासचिव एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान ने अध्यापकों को एकजुट रहकर मिशन प्रेरणा को सफल बनाने की कामना की। बीईओ सुदर्शन लाल ने मिशन प्रेरणा एवं विद्यालय कायाकल्प पर प्रकाश डालते हुए अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। संचालन मो. इरशाद एआरपी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed