फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher leader suspended for indecency with BSA

बीएसए से अभद्रता पर शिक्षक नेता निलंबित

Fri, 12 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher leader suspended for indecency with BSA
बीएसए से अभद्रता पर शिक्षक नेता निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कंपोजिट विद्यालय मेघाखेड़ी के प्रधानाध्यापक और शिक्षक नेता संजीव कुमार बालियान को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक नेता पर बीएसए और जिला समन्वयक के साथ अभद्रता करने और शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही का आरोप है।

बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि पूरे जिले में स्कूलों की चेकिंग का अभियान चल रहा है। जिला समन्वयक अंकुर चेकिंग के लिए सदर ब्लॉक के गांव मेघाखेडी गए थे, जहां प्रधानाध्यापक संजीव कुमार बालियान अनुपस्थित मिले। संजीव कुमार को जब यह पता लगा कि स्कूल की चेकिंग हुई है तो उन्होंने फोन करके अंकुर कुमार को धमकाया। अभद्र भाषा का प्रयोग बीएसए और पूर्व बीएसए के लिए किया। संजीव कुमार ने इसके बाद बीएसए को फोन मिलाया और कहा कि जो बीएसए हमसे मिलकर नहीं चलता, वह इस जिले में रह नहीं सकता। हमारी गैर हाजिरी लगाने की हिम्मत किसी बीएसए में नहीं है। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि संजीव कुमार विद्यालय बहुत कम जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन और शैक्षणिक कार्यों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। अपने कार्यों में लापरवाही और बीएसए एवं जिला समन्वयक के साथ अभद्र व्यवहार करने, शिक्षक की गरिमा के विपरीत कार्य करने में इन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed