फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher evaluation affected for taking practical

प्रेक्टिकल लेने गए शिक्षक मूल्यांकन प्रभावित

Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher evaluation affected for taking practical
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शहर के पांच इंटर कॉलेजों में हो रहा है। डीएवी और राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षक के रूप में लगे 125 शिक्षकों की अन्य जिलों में प्रेक्टिकल लेने में ड्यूटी लग जाने से मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

264 शिक्षक रहे अनुपस्थित
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। डीएवी और राजकीय इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्रों के शिक्षकों की ड्यूटी अन्य जिलों में प्रेक्टिकल में लग जाने से मूल्यांकन का कार्य कुछ प्रभावित हुआ है। 125 शिक्षकों की अन्य जिलों में ड्यूटी लगी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन 264 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इनमें इस्लामिया के नौ, डीएवी में 98, एसडी में 18, राजकीय में 87, छोटूराम इंटर मं 52 शिक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि जल्द ही तेजी से मूल्यांकन का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह रही मूल्यांकन की स्थिति
इस्लामिया इंटर कॉलेज में 9741 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज में 5506 उत्तर पुस्तिका जांची गई। एसडी इंटर कॉलेज में 7096 कॉपी जांची गई। राजकीय इंटर कॉलेज में 9241 और छोटूराम इंटर कॉलेज में 1200 कॉपी जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक दो लाख 22 हजार 751 कॉपी जांची गई। इस्लामिया में अब तक 47546, डीएवी में 31801, एसडी इंटर में 51394, राजकीय में 50243 और छोटराम इंटर में 41767 कॉपी जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed