फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher dies in road accident

सड़क दुर्घटना में अध्यापक की मौत

Wed, 19 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies in road accident
खतौली। गंगनहर पटरी मार्ग पर कार चालक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कार चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के सरधना कस्बे के मौहल्ला कुरैशियान निवासी 45 वर्षीय एजाजुल हक पुत्र इजहार उल हक थाना भोपा क्षेत्र के गांव पटौली के प्राइमरी पाठशाला में अध्यापक थे। मंगलवार दोपहर वह स्कूल से बाइक द्वारा गंगनहर पटरी मार्ग से घर लौट रहे थे। जब वे खतौली में बालाजीपुरम के समीप पहुंचे, तभी तेजगति से सामने से आए कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर राहगीर व मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed