फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher Abhishek is first in the state in story telling competition

Muzaffarnagar News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शिक्षक अभिषेक राज्य में प्रथम

Sun, 14 Sep 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher Abhishek is first in the state in story telling competition
फोटो अभिषेक त्यागी - फोटो : mathura
ककरौली। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बेहड़ा सादात स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के सहायक अध्यापक अभिषेक त्यागी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में राज्य से 52 और जनपद से एक शिक्षक का चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कपिल तोमर ने बताया कि 22, 23 एवं 24 जुलाई को लखनऊ के पिकनिक स्पॉट रोड, खुर्रम नगर के प्राथमिक विद्यालय में सातवीं राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अपनी कहानियां प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रस्तुतीकरण, भाषा शैली, समय-सीमा एवं सहायक सामग्री के आधार पर शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत कहानियों का मूल्यांकन किया। पूरे राज्य से 52 शिक्षकों का चयन हुआ। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इसमें विद्यालय के सहायक अध्यापक अभिषेक त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही डायट मुजफ्फरनगर में नवाचार एवं नॉलेज शेयरिंग को प्रभावी बनाने के लिए आयोजित नवाचार महोत्सव 2025 में भी शिक्षक अभिषेक त्यागी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी, वरिष्ठ प्रवक्ता विश्व दीपक त्रिपाठी व कार्यक्रम संयोजक अंजली सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अभिषेक त्यागी मूल रूप से पुरकाजी के खाईखेड़ी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed