फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Taxi driver arrested for robbing mother-daughter

मां-बेटी से लूटपाट करने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver arrested for robbing mother-daughter
1-रतनपुरी पुलिस ने मां-बेटी को लूटने वाला टैक्सी चालक पकड़ा - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर मां-बेटी के साथ लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के डीएलएफ राणा अग्रवाल भोपरा निवासी रेनू भल्ला पत्नी बिट्टू अपनी बेटी रितिका के साथ मोहन नगर से रुड़की जाने के लिए मोहननगर बस स्टैंड पर खड़ी थी। रेनू ने रुड़की तक के लिए एक टैक्सी को बुक किया। टैक्सी चालक रास्ता शॉर्टकट बताते हुए मां-बेटी को मुरादनगर से गंगनहर पटरी पर लेकर चला। दोपहर करीब दो बजे सठेड़ी हाईवे के नीचे मौका देखकर टैक्सी चालक ने मां-बेटी से चेन, अंगूठी और दो मोबाइल फोन भी लूट लिए थे। चालक टैक्सी में रखा उनका ब्रीफकेस लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस सठेड़ी गंगनहर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार मेरठ की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करके चालक को दबोच लिया। उसने अपना नाम अनिल धानुक पुत्र जयगोपाल निवासी इंद्रानगर कॉलोनी देवबंद, हाल निवासी गली गोल चक्कर, वहलोलपुर पुस्ते वाली गली, थाना फेस-3 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से चाकू, दो मोबाइल, सोने की एक अंगूठी, चेन और ब्रीफकेस भी बरामद हुआ। पुलिस ने लूट की शिकार महिलाओं को बुलाकर सामान की पहचान कराई। उन्होंने चालक को पहचान लिया। पुलिस ने अभियुक्त अनिल धानुक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed