फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tax evasion by mistake in e-way bill, GST team caught goods worth 40 lakhs

Muzaffarnagar News: ई-वे बिल में गड़बड़ी कर टैक्स चोरी, जीएसटी टीम ने पकड़ा 40 लाख का माल

Mon, 08 May 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion by mistake in e-way bill, GST team caught goods worth 40 lakhs
हाई वे पर खडे ट्रक।
- स्टेट जीएसटी टीम ने औद्योगिक एरिया के पास घूमकर की जांच
विज्ञापन

- स्क्रैप लदे आठ ट्रक पकड़े गए, अनियमित प्रपत्र से कर रहे थे परिवहन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी टीम ने औद्योगिक एरिया के आसपास खड़े माल लदे ट्रकों की चेकिंग की। इनमें
ई-वे बिल में गड़बड़ी कर लाए गए स्क्रैप से लदे आठ ट्रकों को पकड़ा है। करीब 40 लाख का माल लदा हुआ मिला। पेनल्टी लगाए जाने की तैयारी है।
जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ल ने बताया कि सचल दलों की टीमों ने मेरठ रोड, भोपा रोड समेत अन्य औद्योगिक एरिया के इर्द-गिर्द खड़े वाहनों की सघन जांच की। चालकों और परिचालकों से जानकारी जुटाई। अभियान में स्क्रैप लदे आठ ट्रकों को पकड़ा गया है। सभी ट्रक अनियमित प्रपत्रों से माल की ढुलाई कर रहे थे। इनमें ई-वे बिल बनाने में गड़बड़ी करते हुए टैक्स चोरी की जा रही थी। लगभग 40 लाख का माल इन ट्रकों पर पाया गया। बिलों की जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्र और असिस्टेंट कमिश्नर रवि पंवार शामिल रहे।


15 दिन पहले पकड़े थे स्क्रैप के 11 वाहन
जीएसटी की टीम ने लगभग 15 दिन पहले भी अभियान चलाकर 11 स्क्रैप लदे वाहनों को पकड़ा था। यही नहीं लगभग 35 लाख रुपये की पेनल्टी भी जमा कराई गई थी।

स्क्रैप की ढुलाई से कर रहे गड़बड़ी
जिले में दूर-दराज के एरिया से स्क्रैप की ढुलाई होती है। टैक्स बचाने के लिए ई-वे बिल में गड़बड़ी की जाती है। ई-वे बिल के लिए जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। अगर ई-वे बिल में किसी भी तरह की गलती हो जाती है तो उसे सुधारा नहीं जा सकता, बल्कि उसे रद्द करना होता है और नया ई-वे बिल जनरेट करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed