फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Taught yoga to prisoners in jail

जेल में बंदियों को सिखाया योग, पौधारोपण किया

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Taught yoga to prisoners in jail
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंद बंदियों को रविवार सुबह योग आसन कराए गए। उनको योग का महत्व बताया गया। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जेल अधिकारियों, बंदियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जेल में बंदियों को स्वस्थ रखने के मद्देनजर उन्हें योगासन कराए जा रहे हैं। एक सप्ताह पहले महिला बैरक में यह शिविर आर्ट आफ लिविंग संस्था के माध्यम से किया गया था। रविवार सुबह योगाचार्य शैैलेंद्र सिंह, रामानंद, आशीष गर्ग, सोनिया लूथरा, प्रिया सिंह ने सूर्य नमस्कार, मयूर आसन, पदमासन आदि की जानकारी देते हुए आसन कराएं। बताया कि योग करने से बडे़ से बड़ा रोग समाप्त हो सकता है। योग शिविर में काफी बंदियों ने योगासन सीखा। बाद में विश्व पर्यावरण दिवस के मनाते हुए जेल अधिकारियों एवं बंदियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। मौके पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, लक्ष्मी देवी एवं अन्य स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed