फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Taught children the importance of pranayama, yoga activities

बच्चों को प्राणायाम, योग क्रियाओं का महत्व बताया

Tue, 07 Sep 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Taught children the importance of pranayama, yoga activities
मुजफ्फरनगर। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास कराने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियोें से उनका बचाव कराने के उद्देश्य से जनपद में योग जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूलों में योग प्रशिक्षकों के द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर बच्चों को प्राणायाम और योग क्रियाएं कराते हुए जीवन में योग के महत्व और स्वास्थ्य के लिए इसकी उपयोगिता को भी समझाया गया।
विज्ञापन

जिला आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश त्यागी ने बताया कि सोमवार को जनपद में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटर के माध्यम से योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। हेल्थ वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की योग महिला प्रशिक्षक पूनम वर्मा द्वारा सर्वज्ञ सोशल एंड वेलफेयर ट्रस्ट गौशाला नदी पर योगाभ्यास कराया गया। इसके अलावा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिरालसी हेल्थ योग वेलनेस सेंटर द्वारा प्राथमिक विद्यालय गुनियाजुड्डी में कक्षा चार व पांच के बच्चों को योग प्रशिक्षक अंकित कुमार द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कवाल ब्लॉक जानसठ के हेल्थ योग वेलनेस सेंटर के कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक विजय कुमार द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें कुल 14 लोग शामिल हुए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पुरा गांव के हेल्थ योग वेलनेस सेंटर द्वारा योग प्रशिक्षक अर्जुन कुमार की देखरेख में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सठेड़ी में भी योगाभ्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed