{"_id":"6245f61453ca701fe74d5b5b","slug":"tanya-won-first-place-in-science-exhibition-muzaffarnagar-news-mrt5826476172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में तान्या ने जीता पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में तान्या ने जीता पहला स्थान
विज्ञापन
आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट देखत
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजपुर-छाजपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल की छात्रा तान्या सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के छात्र सक्षम मलिक दूसरे स्थान पर रहे।
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर के आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एटीएल लैब में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। आइडियाथन सरस विज्ञान प्रदर्शनी में शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के कई कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में एटीएल लैब के विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट में अपने-अपने मन की उपज का प्रयोग किया। सभी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित थे।
प्रदर्शनी में अभिभावकों व दर्शकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सक्षम मलिक ने दूसरा स्थान, आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र आकाश जावला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार व प्रधानाचार्या कविता तोमर ने विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर आदित्य, राजकुमार शर्मा, दीपक कुमार मौजूद रहे।