{"_id":"60e4a36c8ebc3ed83c700d06","slug":"tantric-raped-girl-report-filed-muzaffarnagar-news-mrt5461931100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
खतौली (मुजफ्फरनगर)। तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा परिजनों को बताए जाने के बाद उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की शामली निवासी एक तांत्रिक से फोन पर बातचीत हुई। कई दिन चली बातचीत के बाद तांत्रिक महिला का उपचार करने के लिए सोमवार को मिठाई का डिब्बा लेकर महिला के घर पहुंचा। तांत्रिक ने घर आई महिला की ननद की लड़की को देखा और उसका उपचार करने की बात कही। आरोप है कि तांत्रिक महिला को गुमराह करते हुए युवती को कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पूरा मामला अपने मामा से बताया, तब मामा ने दुष्कर्म की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ राकेश सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति आशिक इलाही पीड़ित के घर गत दिवस आया था। पीड़ित के घर रह रही युवती का तंत्र विद्या से उपचार करने के लिए आरोपी व्यक्ति युवती को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।