फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tanker-truck collides on Panipat-Khatima highway, driver dies

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर टैंकर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tanker-truck collides on Panipat-Khatima highway, driver dies
तितावी के लालू खेड़ी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित लालूखेड़ी चेकपोस्ट से आगे दूध लदे टैंकर व तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर के परखच्चे उड़ गए और उसके चालक की अस्पताल ले जाए जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जिला सोनीपत के समालखा थाना क्षेत्र के गांव बोहड़वाल माजरी निवासी राहुल तंवर (30) दूध टैंकर चलाता था। वह रोजाना तितावी क्षेत्र के गांवों से दूध लेकर अलसुबह सोनीपत जाता था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भी वह गांव जसोई से दूध लेने के बाद टैंकर सोनीपत लौट रहा था। जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर लालूखेड़ी चेकपोस्ट से आगे पहुंचा, शामली की ओर से आते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में दूध लदे टैंकर के परखचे उड़ गए और चालक राहुल तंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को निकालकर पीएचसी बघरा भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहुल के पिता ब्रजपाल गुर्जर ने अज्ञात चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed