{"_id":"65b6b583948e7debea093d1b","slug":"tanker-collides-with-tractor-trolley-two-killed-one-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-115895-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
Mon, 29 Jan 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
जौली के निकट घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से मामले की जानकारी करती हुई। संवाद
- गंग नहर मार्ग पर जौली पुलिस चौकी के निकट हुआ हादसा
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गंग नहर मार्ग पर तेल के टैंकर ने पत्ती से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से उसके नीचे दबकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने कूद कर जान बचाई। चालक टैंकर सहित फरार हो गया। आधा घंटे तक दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे ही दबे रहे। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी चांद मोहम्मद (32), इंतजार (30) व उनका तीसरा साथी बाबू राम सैनी दौराला से ट्रैक्टर-ट्राॅली में पत्ती भरकर भोपा क्षेत्र के गांव जौली स्थित गन्ना कोल्हू में डालने आ रहे थे। जौली पुलिस चौकी के निकट पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे तेल के टैंकर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और चांद व इंतजार नीचे दब गए। बाबूराम ने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई। उसे मामूली चोट आई है। चांद ट्रैक्टर चला रहा था।
उधर, मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। उपचार के लिए ले जाने पर घायल चांद को भोपा सीएचसी और इंतजार को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।