फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tamancha factory caught in Muzaffarnagar, Shahpur

दो तमंचा फैक्टरियों का भंडाफोड़

Sun, 11 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tamancha factory caught in Muzaffarnagar, Shahpur
दो तमंचा फैक्टरियों का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। शहर कोतवाली और शाहपुर पुलिस ने अपने क्षेत्र में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरियों का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी संख्या में तमंचे, देशी बंदूकें, मस्कट, पार्ट्स व उपकरण बरामद किए गए हैं।
शाहपुर थाने में रविवार दोपहर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने शनिवार रात बसी रजबहे के पास स्थित सिंचाई विभाग के पुराने खंडहर हो चुके डाक बंगले में दबिश दी। मौके पर दो लोग तमंचे बनाते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी अब्दुल जब्बार व नन्हा शामिल हैं। मौके से 16 तमंचे, दो देशी बंदूक, चार मस्कट के साथ ही अधबने तमंचे व मस्कट, पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी तमंचे बनाने में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली में सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गांव शेरपुर-बामनहेड़ी मार्ग स्थित एक खेत में दबिश दी। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मोहल्ला खालापार निवासी आदिल और मिमलाना रोड निवासी तहसीन शामिल हैं। मौके से 11 तमंचे, एक बंदूक, एक रायफल, चार मस्कट, पांच अधबने तमंचे व मस्कट, कारतूस, पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी तीन हजार में तमंचा, छह हजार में मस्कट, दस हजार में बंदूक व 15 हजार रुपये में देसी रायफल बेचते थे। जनपद के साथ ही आरोपी आसपास क्षेत्र में भी असलहा सप्लाई करते थे। आरोपियों से असलहा खरीदने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed