नृत्य, टैलेंट शो में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग, कोलाज मेकिंग, कैलीग्राफी, नृत्य और टैलेंट शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी प्रस्तुति से सभी की वाहवाही लूटी।
गांधी कॉलोनी में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रतिभा मेले का आयोजन किया गया। जनपद के अनेक स्कूलों के छात्रों द्वारा भाग लिया गया। विद्यालय में ड्राइंग, कोलाज मेकिंग, कैलीग्राफी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्लो साइकिलिंग रेस आदि का आयोजन हुआ। बच्चों द्वारा बेबी शो, फैंसी ड्रेस शो का मनमोहक प्रदर्शन किया गया और विभिन्न वर्गों के छात्रों द्वारा टैलेंट शो में अविस्मरणीय नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। डायरेक्टर चारू भारद्वाज, मंजरी सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता, उप प्रधानाचार्य रवनीत स्वरूप ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।