{"_id":"61ca0b2846cca47c47608d6e","slug":"tablets-given-to-23-meritorious-candidates-of-up-board-muzaffarnagar-news-mrt570987756","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के 23 मेधावियों को दिए गए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के 23 मेधावियों को दिए गए टैबलेट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज में जिले के मेधावियों को टैबलेट से सम्मानित करते अति?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के 23 मेधावियों को दिए गए टैबलेट
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में जनपद के 24 मेधावियों को सम्मानित किया। सीबीएसई यूपी के दसवीं के टॉपर एसडी पब्लिक स्कूल के आदित्य ऐरन को टैबलेट और एक लाख रुपये का चेक दिया गया। यूपी बोर्ड के 23 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 21-21 हजार का चेक दिए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार जाति-धर्म से ऊपर उठकर योग्यता का सम्मान करती है। सरकार की इस प्रोत्साहन राशि और टैबलेट से छात्र-छात्राओं में उत्साह बढे़गा। खतौली के विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरकार ने हर जिले में मेधावियों को पुरस्कृत करने का अच्छा निर्णय लिया है। इससे शिक्षा के प्रति माहौल बनेगा।
डीएम सीबी सिंह ने कहा कि यह सम्मान प्रतिस्पर्धा की भावना को तैयार करता है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। सीडीओ आलोक यादव ने भी विचार रखे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड के प्रदेश के दसवी के टॉपर एसडी पब्लिक स्कूल के आदित्य ऐरन को छोड़ सभी 23 छात्र-छात्रा यूपी बोर्ड के हैं। इनमें हाईस्कूल में 2020 में मेधावी रहे देव कुमार, छवि, अभिषेक जयंत, वैभव शर्मा, अजय शर्मा, नीतू, हिमानी शर्मा, हर्षिता आर्या, मनीष कुमार, अथर्व गुप्ताख्, तनु पंवार, संभव शर्मा है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट 2020 के मेधावी शुभांजलि शर्मा, श्रीकांत कपासिया, विपुल कुमार, आकाश शर्मा, शाहिन, सारा, अर्जुन त्यागी, लायेबा, अभिषेक, ऋतिक चौहान है। जीआईसी के प्रधानाचार्य फतेहचंद, प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, संदीप कौशिक आदि का सहयोग रहा।
टैबलेट और नकद राशि पाने वाले खुश
मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्रा अपने परिजनों के साथ पुरस्कार लेने के लिए पहुंचे। अपने बच्चों की उपलब्धि पर माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस करते दिखाई दिए। इनमें कई बच्चे ऐसे भी है, जिनके परिजन मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।