{"_id":"58d2cb854f1c1b996e1a2880","slug":"sworn-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और सरकारी कर्मचारियों ने दफतर में सफाई रखने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और सरकारी कर्मचारियों ने दफतर में सफाई रखने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शपथ लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर स्वच्छता अभियान को जोर-शोर से चलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने अधीनस्थों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्या योगी ने प्रदेश में जोर-शोर से लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए बुधवार को जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने समस्त स्टाफ को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई। पुलिस आफिस में कप्तान बबलू कुमार के आदेश पर एसपी सिटी राजेेश कुमार सिंह ने कार्यालय के पूरे स्टाफ को स्वच्छता की सफाई दिलाई। एसपी सिटी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है अपने आसपास सफाई रखें। थाना परिसरों को पूरी तरह से साफ रखें। थाने आने वाले पीड़ितों को सफाई नजर आनी चाहिए।
रोडवेज पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ
निजाम बदलने ही सरकारी मशीनरी भी हरकत में आने लगी है। सरकारी अफसरों के रोजाना सफाई अभियान में भाग लेने पर कार्रवाई शुरू हो गई है। रोडवेज डिपो में अधिकारियों ने कर्मचारियों को सफाई अभियान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ ने सरकारी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज डिपो में भी मुख्यालय से भी आदेश आते ही अधिकारियों, कर्मचारियों ने कार्य शुरू कर दिया। डिपो से गंदगी को दूर करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों ने अभियान चलाया। वर्कशॉप, यात्री गृह और काउंटरों के निकट सफाई की गई। इसके बाद एआरएम बीपी अग्रवाल, अनुशासन पटल प्रभारी अनुज त्यागी आदि ने कर्मचारियों को सफाई अभियान की शपथ दिलाई।