{"_id":"65e8c54b4d2525357d0db01b","slug":"sweets-distributed-from-city-to-village-supporters-reached-lucknow-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-118204-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर से देहात तक बांटी मिठाई, समर्थक पहुंच गए लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर से देहात तक बांटी मिठाई, समर्थक पहुंच गए लखनऊ
Thu, 07 Mar 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
- ननिहाल के गांव कसियारा और अंकित विहार स्थित उनके घर पर खुशी का माहौल
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी/चरथावल। पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने पर शहर से देहात तक खुशी मनाई गई। उनके समर्थक लखनऊ भी रवाना हुए। ननिहाल के गांव कसियारा और अंकित विहार स्थित उनके घर पर खुशी का माहौल है।
वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर ने बताया कि संगठन की बैठक हुई, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह का आभार जताया गया। दलित वर्ग से प्रथम बार कैबिनेट मंत्री बनवाकर राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व ने यह साबित किया है कि पार्टी भारत रत्न चौधरी चरणसिंह व छोटे चौधरी अजित सिंह की विचारधारा पर चल रही है। इस मौके पर कुल्लन देवी, गोपाल सुधाकर, महक सिंह वाल्मीकि, दीपक टांक, पीके सुधा, अरविंद सुधा, अर्जुन कैश्ले, रमाकांत, सुमित ऊंटवाल, रजनीश गंभीर, विक्की बैनीवाल, सुधीर मचल, ललीत मचल उपस्थित रहे।
पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित दर्जनों लोगों ने खंड विकास कार्यालय पर इकट्ठा होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रदीप गुर्जर, सुनील गुर्जर, अनिल गौतम, मनीष कुमार, गोपाल कुमार, धीर सिंह गुर्जर, विक्की पंवार मौजूद रहे। वहीं, चरथावल विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मतलूब राइन ने कहा गठबंधन से लोकसभा चुनाव रालोद में सशक्त भूमिका निभाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी, रालोद नगराध्यक्ष परवेज त्यागी, सभासद सोनू, सुशील कश्यप, सलीम त्यागी, आलम त्यागी, साबिर, महबूब आदि मौजूद रहे।