फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swearing-in ceremony of Khatauli Tehsil Bar Association

शपथ ग्रहण समारोह से एक गुट ने बनाई दूरी

Tue, 19 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in ceremony of Khatauli Tehsil Bar Association
खतौली तहसील बार संघ के चुनाव में शपथ ग्रहण करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शपथ ग्रहण समारोह से एक गुट ने बनाई दूरी
विज्ञापन

खतौली। तहसील बार संघ के चुनाव में चली गुटबाजी के कारण शपथ ग्रहण समारोह से एक गुट के पदाधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने पदों की शपथ नहीं ली, जबकि दूसरे गुट के लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर शपथ ग्रहण की।
तहसील बार संघ के चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे जगदीश आर्य तथा सरदार जितेंद्र सिंह के बीच पूर्व एल्डर कमेटी के सदस्यों द्वारा पर्चा खारिज करने को लेकर तनातनी हो गई थी। मामला इलाहाबाद बार कौंसिल में पहुंच गया था। इसके बाद बार कौंसिल द्वारा मामले का निर्णय आने तक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले जगदीश आर्य को शपथ नहीं लेने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को बार कौंसिल ऑफ इलाहाबाद के 17 जनवरी के आदेश पर तहसील सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम में तहसील बार संघ खतौली के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक गुट के अधिकांश अधिवक्ता शामिल नहीं हुए। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में तहसीलदार खतौली उपस्थित हुए। शपथ ग्रहण करने वालों में महासचिव पद पर सुलेमान खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, उपाध्यक्ष राजग्रही, वरिष्ठ सदस्यों में अमित त्यागी, राजेश कुमार, रतन सिंह, कनिष्ठ सदस्य में आनंद उपाध्याय व कृष्ण कुमार, देवकांत त्यागी ने शपथ ली। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष गंगाशरण, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शाकिर अहमद मिर्जा, सह सचिव मनोज त्यागी, संदीप कुमार व तेज प्रताप सिंह, वरिष्ठ सदस्य नारायण खारी, नवाब सिंह, लाल सिंह, कनिष्ठ सदस्य युगांत मित्तल, सुबोध कुमार, रेखा देवी आदि ने दूरी बनाकर रखी। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी के साथ एल्डर कमेटी के चेयरमैन कैलाश चंद गुप्ता, सदस्य रामचंद सैनी, सतसिंह आदि ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed