फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swearing-in ceremony completely unconstitutional: Nitisha

शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह असंवैधानिक : नितिशा

Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Swearing-in ceremony completely unconstitutional: Nitisha
देवबंद में ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर मीडिया से मुखातिब पराजित प्रत्याशी नितिशा राणा - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सपा नेता कार्तिकेय राणा की पत्नी नितिशा राणा ने दावा किया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई। उन्होंने 71 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आज भी उनके साथ होने का दावा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मजनूवाला रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा की पुत्रवधू नितिशा राणा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ममता त्यागी के शपथ ग्रहण करने को पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने दावा किया कि आज भी 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ हैं। जिन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के दबाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। मतगणना में धांधली कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी दर्शाया गया। उन्होंने ऐलान किया कि इंसाफ की यह लड़ाई न्यायालय में लड़ी जाएगी। वहीं, सपा नेता कार्तिकेय राणा ने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायत चुनाव को ताकत के बल पर प्रभावित किया। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई मतगणना से वह संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि प्रशासन ने निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह हिम्मत नहीं हारेंगे। इंसाफ के लिए वह न्यायालय की शरण लेंगे। इस संबंध में एडीओ पंचायत शिवनंदन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में 29 सदस्य ही पहुंचे थे। जिनको शपथ ग्रहण कराई गई। बाकी सदस्यों को बाद में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed