मोरना। स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज शुक्रताल के खेल मैदान में तहसील स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर व सब जूनियर वर्ग में स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज मोरना, स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज शुक्रताल, इंटर कॉलेज भोकरहेडी, जीआईसी मेहलकी, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के छात्रों ने भाग लिया। शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार व राणा सिंह शास्त्री ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर व सब-जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर व सब जूनियर वर्ग में स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रवि कुमार, मनोज कुमार, पार्थ गोयल, अरुण कुमार, प्रमोद यादव, महेश राजपूत, योगेंद्र कुमार, रेखा, रोहित पंवार, महेश नौटियाल आदि सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।
ि