फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Kalyandev Omanand Girls Degree College Behera Sadat

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं की शानदार प्रस्तुति

Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Swami Kalyandev Omanand Girls Degree College Behera Sadat
बेहडा सादात गर्ल्स डिगी कालेज की फेयरवैल पार्टी में फैशन शो में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : KHATAULI
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

मोरना। स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहड़ा सादात में आयोजित फेयरवेल पार्टी में फैशन शो का जलवा रहा। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने धमाल मचाते हुए बीए थर्ड ईयर की छात्राओं को विदाई दी। मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप फाइल भेंट की। वहीं, समाजसेवी सुभाष बाबु चौरावाला ने स्वर्गीय चौधरी धर्म सिंह चाहल के नाम पर कॉलेज सहायता के लिए मुख्य गेट बनवाने की घोषणा की।

महेंद्री देवी सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी देशराज पंवार ने कहा कि निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा करने की सीख हमें शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव के जीवन से लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक सुभाष बाबु, डॉक्टर कर्णवीर सिंह प्रबंधक, आदित्य कुमार ककरौली आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. हरपाल पंवार तथा संचालन प्राचार्या मधु देवी ने किया। अतिथि समाजसेवी जयवीर सहरावत ने छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं, ककरौली निवासी चौधरी विरेंद्र सिंह ने 5100 रुपये, राकेश कुमार प्रधानाचार्य ने एक हजार, सुभाष बाबु, प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने पांच सौ रुपये नगद छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपहार स्वरूप प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed