फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SVS Mavana won the cricket trophy

एसवीएस मवाना ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
SVS Mavana won the cricket trophy
एसवीएस मवाना ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज में एक सप्ताह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एसवीएस मवाना ने आरसीसी रामराज को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मनीष शर्मा मैन ऑफ द सीरिज और श्रेय कुमार मैन ऑफ द मैच चुने गए।

रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज के मैदान में एक सप्ताह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को एसवीएस मवाना और आरसीसी रामराज की टीमों के बीच खेला गया। आरसीसी रामराज ने निर्धारित 20 ओवर में 100 रन बनाए, जबकि एसवीएस मवाना ने महज 13 ओवर में चार विकेट खोते हुए 101 रन बनाकर मैच के साथ ही ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया। मनीष शर्मा को मैन ऑफ द सीरिज और श्रेय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी सरदार जसवंत सिंह सहोता व पूर्व मेजर सरदार जोगेंद्र सिंह बांकुरा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। फाइनल मैच में अंपायर मनीष चौधरी व बिन्नू व स्कोरर दानिश रहे। सरदार हरविंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, अजय सहगल, आस मौहम्मद कैफ, आफताब मेवाती, डॉ तोसीफ, सुनील यादव, धर्मचंद्र, सूरज गुंबर, मनीष व डॉ इरशाद का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed