फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sushil Moonch assets are being investigated

सुशील मूंछ के जमानतियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस, गाड़ी खरीदने वाले को दबोचा

Wed, 28 Oct 2020 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sushil Moonch assets are being investigated
कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के माफिया सरगना सुशील मूंछ के कानपुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद जनपद पुलिस भी उसके जमानतियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। वहीं, मूंछ पर शिकंजा कसने के लिए उसकी संपत्ति की जांच में भी तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को सुशील मूंछ मेरठ के एक मामले में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गया, जिसकी भनक तक पुलिस-प्रशासन को नहीं लग पाई। करीब एक सप्ताह बाद पुलिस को मूंछ के जेल से बाहर आने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


माफिया सरगना सुशील मूंछ की सभी संपत्तियों की जांच में भी तेजी लाई जा रही है। सुशील मूंछ के बेटे अक्षयजीत उर्फ मोनी को जनपद पुलिस कुछ दिन पहले ही जिलाबदर कर चुकी है, जिसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात के लिए गाड़ी खरीदने वाले को दबोचा
सुशील मूंछ के गुपचुप तरीके से जमानत पर जेल से बाहर आने को लेकर पहले ही सवालों के घेरे में आई जनपद पुलिस अब मूंछ के साथ ही अन्य अपराधियों को लेकर सतर्क हो गई है। इसी बीच मंगलवार को जनपद पुलिस ने मेरठ से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक कुख्यात के लिए मेरठ में बुलेटप्रूफ गाड़ी तैयार कराए जाने की सूचना मिली थी, जिसके चलते उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा जनपद पुलिस इस मामले में भी कर सकती है।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सुशील मूंछ के जमानतियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वहीं, मूंछ की संपत्तियों की जांच में भी तेजी लाई जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed