Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Surrender in court of the killer of the property dealer

दून के प्रॉपर्टी डीलर हत्या के आरोपी रोजी का कोर्ट में सरेंडर

Fri, 28 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Surrender in court of the killer of the property dealer
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी रोजी का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी रोजी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पूर्व एक अन्य आरोपी ने मेरठ कोर्ट में सरेंडर किया था।
जानसठ बस अड्डे के सामने बता आठ फरवरी की सुबह पुलिस सहायता केंद्र के बराबर में काले रंग की कार की डिग्गी में देहरादून के आदर्श कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम का गोली लगा शव पुलिस ने बरामद किया था। पंकज सिंह की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय पुत्र बिशंबर सिंह के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अंशु सिंह ने बताया कि सात फरवरी की रात करीब 8.30 बजे आरोपी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय ही पंकज सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नामजद मेरठ के आरोपी यतेंद्र चौधरी ने दस दिन पूर्व पुलिस से बचने के लिए मेरठ की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। दूसरे नामजद आरोपी खतौली के मोहल्ला पक्काबाग निवासी एवं हाल निवासी शांतिकुंज नेहरू नगर देहरादून निवासी रोजी उर्फ सुरेंद्र उपाध्याय ने मुजफ्फरनगर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि तीसरा आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी रामबीर फरार चल रहा है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी रामबीर को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed