फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suresh Devi mother of Gaurav, who killed in Kawal incident, filed her nomination as an independent from Khatau

By Poll: कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी ने किया नामांकन, खतौली से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Thu, 17 Nov 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Nov 2022 11:49 AM IST
सार

कवाल कांड़ में मारे गए गौरव मलिक की मां सुरेश देवी ने खतौली उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है। कवाल गांव में 27 अगस्त 2013 को  हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दंगा भड़क गया था।

विज्ञापन
Suresh Devi mother of Gaurav, who killed in Kawal incident, filed her nomination as an independent from Khatau
नामांकन दाखिल करतीं सुरेश देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नौ साल पहले मुजफ्फरनगर दंगे की वजह बने कवाल कांड़ में मारे गए गौरव मलिक की मां सुरेश देवी ने खतौली उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार भाईचारा बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगा। 
विज्ञापन


जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव के मजरे मलिकपुरा और हाल में शहर के  शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में रह रहे गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने पिछले शुक्रवार को खतौली उप चुनाव के लिए नामांकन फार्म खरीदा था।  गुरुवार को गौरव की मां सुरेश देवी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: चर्चित जान मोहम्मद हत्याकांड में फैसला आज, 15 साल पहले मस्जिद में की गई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मलिकपुरा छोड़ चुका है रविंद्र का परिवार
दंगा पीडि़त रविंद्र मलिक मूल रूप से बुढ़ाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कई साल पहले कवाल गांव के मजरे मलिकपुरा में जमीन खरीदी थी और परिवार के साथ यहीं बस गए।

27 अगस्त 2013 को कवाल गांव में उनके बेटे गौरव मलिक और उसके ममेरे भाई सचिन की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मुजफ्फरनगर दंगा भडक़ गया था। दंगे के बाद रविंद्र का परिवार शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में रह रहा है।
 
क्या है कवाल कांड़
मलिकपुरा निवासी ममेरे और फुफुरे भाई सचिन और गौरव का कवाल में 27 अगस्त 2013 को शाहनवाज से झगड़ा हुआ था। दोनों शाहनवाज पर हमला कर भाग रहे थे, इस दौरान उन्हें तिराहे पर भीड़ ने घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। बाद में शाहनवाज की मौत भी हो गई थी। सचिन और गौरव की हत्या के मामले में आरोपियों को सजा हो चुकी है, जबकि शाहनवाज की हत्या का मामला अदालत में विचाराधीन है और 23 नवंबर को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed