फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Super Muzaffarnagar campaign will start from April 21

21 अप्रैल से शुरू होगा सुपर मुजफ्फरनगर अभियान

Mon, 18 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Super Muzaffarnagar campaign will start from April 21
मुजफ्फरनगर। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं की पहचान और प्रतिभा को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए 21 अप्रैल से सुपर मुजफ्फरनगर अभियान शुरू होगा। कक्षा छह से 12 तक के बच्चे स्टेप एप पर होने वाली गतिविधियों में शामिल होंगे। मेधावियों को चयनित कर आईआईटी की निशुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की पहल पर बच्चों को खेल-खेल में गणित और विज्ञान के सिद्धांत को स्पष्ट करते हुए सिखाने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल या कंप्यूटर पर मेधावी छात्र स्टेप एप पर दोनों विषयों की गतिविधियों में शामिल होंगे, जिसके बाद मेधावियों का चयन किया जाएगा। 21 अप्रैल को शहर के शारदेन पब्लिक स्कूल में शाम चार बजे डॉ. संजीव बालियान और डीएम चंद्रभूषण सिंह अभियान की शुरूआत करेंगे। स्टेप एप की टीम मौजूद रहेगी और प्रतियोगिता के विषय में और अधिक उपयोगी जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed