फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunita Malik's protest continues at BJP office

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाजपा कार्यालय पर सुनीता मलिक का धरना जारी

Mon, 29 Jan 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sunita Malik's protest continues at BJP office
- जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी उन्हें पार्टी से कर चुके हैं निष्कासित
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक का जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर धरना रविवार को भी जारी रहा। मलिक ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा।
रविवार को भी सुनीता मलिक धरने पर बैठी रहीं। दिन में एक बार भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय पहुंचे, लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। मलिक का कहना है कि जिलाध्यक्ष अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। वह जल्द ही लोगों के सामने अन्य मामले भी रखेंगी। उनके सिर पर किसका हाथ है, यह भी जिले के लोग जानते हैं।
विज्ञापन


यह था मामला

पीनना गांव के दो सगे भाइयों के झगड़े के मामले में आरोप-प्रत्योराप शुरू हुए। सुनीता मलिक का कहना था कि जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने उनकी पूरी बात नहीं सुनीं। इसके बाद वह मीडिया के सामने पहुंची। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब दे दिया गया था। बुधवार को सुनीता मलिक गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पर उनकी जिलाध्यक्ष से नोकझोंक हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यालय से चले गए और मलिक धरने पर बैठ गई थी। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने धरना समाप्त करा दिया था। लेकिन सुनीता मलिक शनिवार से फिर धरने पर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed