{"_id":"570aa1a84f1c1b356fc8110e","slug":"sultan-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान की शूटिंग की तैयारी जोरों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तान की शूटिंग की तैयारी जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
इसी फार्म हाउस में शूटिंग होने की है चर्चाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए बिहारगढ़ के गुलशाही प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड फार्म हाउस को 19 से 25 अप्रैल तक के लिए बुक किया गया है।
विज्ञापन
फार्म हाउस के मालिक मुराद अली ने बताया कि यूपी फिल्म डवलपमेंट के चेयरमैन गौरव द्विवेदी की ओर से सुल्तान की शूटिंग होने की सूचना दी गई थी। अभी सलमान खान के आने का पक्का पता नहीं है, यदि आए तो 20 या 21 तारीख में आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के लिए यशराज बैनर की ओर से 28 एसी कॉटेज बुक कराए गए हैं। शूटिंग के लिए करीब 300 लोगों के आने की उम्मीद है, जिसमें सैकड़ों लोग सिक्योरिटी का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल फार्म हाउस पर मनोज मांडी की फिल्म ‘मुजफ्फरनगर-2013’ की शूटिंग चल रही है। जो कि 14 अप्रैल तक चलेगी। इस फिल्म की स्टारकास्ट फिलहाल यहां ठहरी हुई है। इनके जाने के बाद ही यशराज बैनर के लोगों के आने की उम्मीद है।
सलमान खान के आने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। उधर, एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सलमान खान के आने की अभी तक कोई सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं मिली है तथा न ही शूटिंग करने वाली यूनिट के लोगों ने उनसे कोई संपर्क किया है।
सैफ अली खान भी नहीं आए थे
मोरना। सुल्तान की शूटिंग के लिए सलमान खान के आने की बात चल रही है। जबकि इस फार्म हाउस पर अक्सर फिल्मों की शूटिंग चलती रहती है। कई वर्ष पूर्व भी इसी तरह से सैफ अली खान के आने की बात चली थी, लेकिन समय पर वह भी नहीं आ पाए थे। जिसके चलते कई दिनों तक लोग परेशान हुए थे।