{"_id":"5dfa75d98ebc3e87ec7ff912","slug":"sugarcane-truck-overturns-couple-riding-bike-buried-down-khatauli-news-mrt459474749","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से भरा ट्रक (हाइड्रा) पलटा, बाइक सवार दंपती नीचे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से भरा ट्रक (हाइड्रा) पलटा, बाइक सवार दंपती नीचे दबे
विज्ञापन
9-खतौली के गांव सरधन मोड पर गन्नों से भरे ट्रक के नीचे दबे दंपती की बाइक।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार दंपती नीचे दबे
खतौली। गन्नों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे बाइक सवाद दंपती दब गए। ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे के बिजली के खंभे भी टूट गए। ट्रक के नीचे दबे दंपती की चीख पुकार निकलती रही। पुलिस ने लोगों की मदद से क्रेन को बुलवाकर नीचे दबे दंपती को जिंदा निकाल लिया। दंपती गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को दोपहर बाद बुढ़ाना की ओर से ट्रक गन्ने से भरा हुआ शुगर मिल में जा रहा था। बुढ़ाना रोड पर गांव सरधन को जाने वाले रास्ते के मोड़ पर तेज स्पीड से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और गन्नों सहित पलट गया। इस दौरान खतौली की ओर से जा रहे बाइक सवार दंपती गन्नों से भरे ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक के पलटने पर चालक मौका देखकर फरार हो गया। राहगीरों ने ट्रक के नीचे बाइक सवारों के दबने को लेकर शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना खतौली व रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाइक सवार ट्रक के नीचे दबे चीख निकल रही थी। पुलिस ने तुरंत क्रेन को मंगवाया। पुलिस ने क्रेन और लोगों की मदद से बाइक सवारों को जिंदा बाहर निकाला। बाइक सवार पति व पत्नी के जिंदा होने पर पुलिस व लोगों ने राहत की सांस ली। बाइक सवार दंपती जिला शामली के गांव हसनपुर लुहारी निवासी अंजीव पुत्र महेंद्र व उसकी पत्नी नीतू हैं।

8-खतौली के गांव सरधन मोड पर गन्नों से भरे ट्रक के नीचे दबे बाइक सवारों को निकालने में जुटे लोग।- फोटो : KHATAULI

7-खतौली के गांव सरधन मोड पर गन्नों से भरे ट्रक के नीचे दबे बाइक सवारों को निकालने का प्रयास में जुट?- फोटो : KHATAULI

6-खतौली के गांव सरधन मोड पर गन्नों से भरे ट्रक के दबे बाइक सवारों को निकालते लोग।- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन