{"_id":"5ff603a88ebc3e31f65e3a41","slug":"sugarcane-truck-fell-after-getting-stuck-in-high-gauge-at-the-gate-muzaffarnagar-news-mrt5192385139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक पर हाईट गेज में फंसकर गन्ने का ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक पर हाईट गेज में फंसकर गन्ने का ट्रक पलटा
विज्ञापन
खतौली में सफेदा रोड पर हाईट गेज में फंसकर पलटा ओवर लोड गन्ने से भरा ट्रक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फाटक पर हाईट गेज में फंसकर गन्ने का ट्रक पलटा
मुजफ्फरनगर, खतौली। सफेदा रोड से होकर शुगर मिल पहुंचने वाले गन्ने का ओवर लोड ट्रक रेलवे फाटक पर बने हाईट गेज से फंसकर पलट गया। जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा कर रास्ता सुचारु किया गया।
शुगर मिल में ट्रक और ट्राला गन्ना सेंटरों से गन्ना लेकर मिल में जाने के लिए सफेदा रोड का प्रयोग करते है। इस सड़क पर हल्की बूंदाबांदी से ही कीचड़ फैल जाती है। उधर, रेलवे विभाग ने भी फाटक पर हाईट गेज लगा रखा है, जिससे उस मार्ग से ओवरलोड गन्ने के वाहन न जा सके। बावजूद इसके गन्ना लाने वाले वाहन चालक वाहनों में ओवर लोड गन्ना भरकर लाते है।
कुछ वाहन तो हाईट गेज के नीचे से निकल जाते है, तो कुछ वाहन कभी भी इस में फंस जाते है। अधिकांश गन्ने की पुलिया नीचे गिर जाती है और वाहन निकल जाता है, लेकिन बुधवार को हाईट गेज में ओवरलोड गन्ना फंस गया। फिसलन के कारण ट्रक ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होने से पलट गया। हालांकि ट्रक एक साइड में ही पलटा। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रक पलटा उस समय कोई वाहन वहां से नहीं जा रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, यातायात बाधित होने पर दूसरे वाहन को बुलाकर गन्ना उसमें रखवाया और ट्रक को सीधा कर मार्ग सुचारु कराया गया।