फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane should be diverted with the consent of farmers: DM

किसानों की सहमति से किया जाए गन्ना डायवर्ट : डीएम

Sat, 13 Sep 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane should be diverted with the consent of farmers: DM
मोरना। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सहकारी मिल मोरना के विस्तारीकरण के प्रयास जारी हैं। जल्द ही कार्य आरंभ होगा। किसानों की सहमति से गन्ना डायवर्ट प्रकिया समय से होनी चाहिए। किसानों को समस्या हो तो सीधे आकर मिले, समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल समिति के तत्वावधान में सामान्य निकाय वार्षिक सभा में डीएम ने कहा कि प्रबंधक किसान और डायरेक्टरों से अच्छा व्यवहार करें। समय से गन्ना इंडेट, पर्ची वितरण, ओर गन्ना पेमेंट 14 दिनों तक किसानों देना होगा। जल्द से जल्द गन्ना पेराई सत्र शुरू करें। गन्ने की नई रोग रहित फसलों की जानकारी के लिए किसान और कर्मचारियों की समिति बनाकर हर माह रिपोर्ट देनी होगी। मोरना मिल को आत्मनिर्भर बनाए। मिल में किसानों की बैठने की अच्छी करने के आदेश दिए। किसान मनोज राठी, कादीपुर निवासी सोरण सिंह ने मिल मार्ग के दोनों और एक किमी तक रोशनी की व्यवस्था कराएं जाने की मांग रखी। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी और डायरेक्टर संसार सिंह, यशवीर, विनोद कुमार, मनोज कुमार, टीटू रहमतपुर, ओसामा रुडकली ने 15 अक्तूबर से गन्ना पेराई सत्र आरम्भ और 15 अप्रैल को मिल बंद करने की मांग रखी। मोरना मिल अपने पास 40 लाख क्विंटल तक गन्ना सट्टा रखें।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर, रहमतपुर, गढ़वाड़ा, सिकन्दरपुर, दरियापुर, रुड़कली के किसानों ने खाईखेड़ी और टिकोला मिल का गन्ना सेंटर दिलाए जाने की मांग रखी। खाईखेड़ी चीनी मिल से उपमहाप्रबंधक पवन जैनर, गन्ना प्रबंधक प्रदीप त्यागी, सहायक प्रबंधक मनोज त्यागी, टिकोला मिल से गन्ना प्रबंधक अरविंद शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रबंधक बीपी पाण्डेय और संचालन कालूराम ने की। आयोजन में मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार, चीफ इंजीनियर शशीकांत यादव, लेखाकार सलिल, ऋषिपाल ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed