{"_id":"5e9492ea8ebc3e7741396426","slug":"sugarcane-price-of-rs-170-in-crushers-khatauli-news-mrt477614339","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हुओं में गन्ना 170 रुपये का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हुओं में गन्ना 170 रुपये का भाव
विज्ञापन
कोल्हुओं में गन्ना 170 रुपये का भाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। लॉकडाउन में कोल्हू मालिकों द्वारा किसानों का गन्ना 170 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रहे हैं। इस तरह से किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों ने सरकार से गन्ना सुधार योजना लाकर किसानों को बर्बादी रोकने की ठोस योजना चलाए जाने की मांग की है।
मोरना में एक सप्ताह पहले गन्ने की पैदावार होने के कारण कोल्हुओं पर गन्ने का भाव न्यूनतम स्तर 130 रुपये के भाव में खरीदा गया। अब कोल्हुओं पर हाल में 170 से 200 रुपये क्विंटल का भाव है। किसान ब्रजवीर सिंह राठी, योगेंद्र सिंह, बाबू खां, विनोद लंबरदार, वरुण सहरावत, उदयवीर सिंह, मदनपाल , महेंद्र चौहान, सुभाष प्रधान, रणवीर राजपूत आदि ने बताया कि लॉकडाउन से पहले कोल्हुओं पर 240 से 250 रुपये तक का भाव बना हुआ था। केंद्र सरकार को किसान हित में गन्ना नीति लाकर सख्ती से पालन कराना होगा। कोल्हू मालिकों की इस मनमानी पर सरकार को रोक लगानी चाहिए।