फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane Development Council supervisor beaten up in office

Muzaffarnagar News: गन्ना विकास परिषद के पर्यवेक्षक से कार्यालय में मारपीट

Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Development Council supervisor beaten up in office
मुजफ्फरनगर। अवैध रूप से मांगी गई रकम न देने पर दो लोगों ने गन्ना विकास परिषद तितावी के पर्यवेक्षक चंद्रभान के साथ कार्यालय में मारपीट की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि पीडित को जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेात्र में रेलवे स्टेशन के पास गन्ना विकास परिषद तितावी का कार्यालय है। वहां पर चंद्रभान पर्यवेक्षक है।उन्होंने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने कार्यालय में बैठ कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कूकड़ा निवासी परमिंद्र व खेड़ी दूधाधारी निवासी नवेंद्र अपने एक अन्य साथी के साथ उनके कार्यालय में आए।
विज्ञापन

आरोप है कि नामजद दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली। सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके साथ पहले भी अभद्रता की थी। उनसे अवैध रूप से धन की मांग की थी। पर्यवेक्षक ने हमलावरों से अपनी जान को खतरा जताया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर बाद की है। रात में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed