फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane crushing begins at crushers; price at 380.

Muzaffarnagar News: कोल्हूओं में शुरू हुई गन्ने की पेराई, भाव 380

Mon, 05 Oct 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing begins at crushers; price at 380.
पीनना के कोल्हू में रखी गुड़ की पेड़ी : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र से पहले कोल्हूओं में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। किसानों को औसत भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। सरसों या अगेती गेहूं की फसल की बुवाई करने वाले किसानों ने गन्ने की सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चीनी मिलों का पेराई सत्र 20 अक्तूबर के बाद शुरू होने की संभावना है। मिलों से पहले अधिक से अधिक गन्ना खरीद करने के लिए कोल्हू संचालकों ने पेराई शुरू कर दी है। बुढ़ाना मार्ग पर हरसौली में तीन कोल्हू चल रहे हैं। पीनना गांव में बाईपास पर भी कोल्हू शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग जगह 50 कोल्हूओं का संचालन शुरू हो जाने से किसानों ने गन्ने की सप्लाई शुरू कर दी है। ठेकेदार नरेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल 380 रुपये प्रति क्विंटल पर गन्ने की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये बोले किसान
सिसौली के किसान ओम प्रकाश का कहना है कि सरसों की बुआई करने के लिए खेत खाली करना है। मिलों का संचालन देरी से होगा, इस वजह से कोल्हू में गन्ना सप्लाई शुरू कर दी गई है।
किसान अमित कुमार का कहना है कि कोल्हू में गन्ना डालना मजबूरी है। अक्तूबर के आखिर में मिल चलेंगी और इसके बाद पर्याप्त इंडेंट नहीं मिलता। इस वजह से किसानों को गेहूं की अगेती बुवाई करने के लिए खेत खाली करने होते हैं।

----
इस बार घटा क्षेत्रफल
इस बार जिले में गन्ने का क्षेत्रफल भी घटा है। यही वजह है कि गन्ना सुरक्षण की बैठक से पहले मिलों ने अधिक गन्ना क्षेत्रफल की मांग शुरू कर दी है। अपने आसपास के क्षेत्र का गन्ना मांगा जा रहा है। समितियों की बैठक में प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

पीनना के कोल्हू में रखी गुड़ की पेड़ी : अमर उजाला

पीनना के कोल्हू में रखी गुड़ की पेड़ी : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed