फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane crusher

कोल्हुओं पर गन्ना डालने से कतरा रहा किसान    

Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crusher
गन्ना। - फोटो : Getty
नकद भुगतान नहीं मिलने के कारण किसानों ने कोल्हुओं से मुंह मोड़ लिया है। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुड़ उत्पादन पर संकट के बादल छा गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई मंडियां बंद हो चुकी हैं, जो चल भी रही हैं वह बंद होने के कगार पर हैं। पश्चिम की सभी गुड़ मंडियों के व्यापारियों की इसे लेकर छह दिसंबर को नवीन मंडी स्थल पर बैठक होगी। व्यापारी भावी रणनीति भी तय करेंगे।       
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गुड़ मंडिया बंद होने लगी हैं। मंडियों में गुड़ की आवक नहीं होने से यह स्थिति सामने आई है। हालत यह है कि मंगलौर, चांदपुर, अमरोहा, हापुड़ आदि की मंडियां बंद चल रही हैं। एशिया की सबसे बड़ी गुड़मंडी मुजफ्फरनगर के सामने भी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इसका कारण यह है कि नकद भुगतान नहीं होने से किसान कोल्हुओं को कम गन्ना दे रहा है। किसान पुराने नोट लेने को तैयार नहीं हैं। बैंक से पैसे नहीं निकलने के कारण यह स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


कोल्हुओं पर कम गन्ना आने से गुड़ का उत्पादन घट गया है। ऐसे हालात में मंडी में भी गुड़ कम हो गया है। नोटबंदी के बाद के हालात को लेकर दि गुड़मंडी मर्चेंट्स एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि छह दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी गुड़ मंडियों के व्यापारी नवीन मंडी स्थल पर एकत्र होंगे। मंडियों के सामने आ रही समस्याओं पर विचार होगा। व्यापारी चाहते हैं कि उनकी कैश लिमिट 50 हजार से अधिक बढ़ाई जाए। व्यापारियों का जो पैसा बैंकों में जमा है, उसे निकालने की छूट दी जाए। छह दिसंबर की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed