फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane Committee Secretary Rohana

किसानों ने गन्ना समिति सचिव का किया घेराव

Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Committee Secretary Rohana
छपार में समिति सचिव को बंधक बनाए बैठे किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों ने गन्ना समिति सचिव का किया घेराव
विज्ञापन

रोहाना। किसानों को लाखों रुपये की दी गई कीटनाशक दवाई पर सब्सिडी नहीं मिलने पर भाकियू ने गन्ना समिति कार्यालय पर धरना देकर सचिव का घेराव किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया।

सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा क्षेत्र के किसानों को सस्ते ब्याज पर खाद दवाई दी जाती और ब्याज सहित उनके गन्ना भुगतान से वसूला जाता है। पिछले वर्ष समिति के द्वारा दी गई दवाई पर किसानों को सब्सिडी नहीं देकर उनके गन्ना भुगतान से ब्याज सहित काटा जा रहा है। मृतक किसान की पर्ची बंद हो जाने पर वारिश सदस्य भी नहीं बनाए गए, जिससे किसानों को पर्ची आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय के प्रांगण में सचिव शशिप्रकाश सिंह का घेराव किया। किसानों ने मिल में आने वाले मार्ग को ठीक करवाने, क्षेत्र में गन्ने की अधिक पैदावार को देखते हुए सट्टा बढ़ाए जाने और बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपक कुमार को दिया। इस पर किसानों को समाधान का आश्वासन दिया। सचिव ने बताया कि दवाई पर छूट आते ही दी जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed